ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230527 154542 49 नि: शुल्क नशा मुक्ति शिविर 13 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने वाले आदर्श व्यक्तित्व एवं पेबैक टू सोसाइटी का जीवंत उदाहरण डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान के अध्यक्ष डॉ रवि प्रकाश मेहरडा, DG राजस्थान पुलिस के जन्म दिवस के उपलक्ष में, मनोचिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल द्वारा संचालित ” मिशन रोशनी ” नशा मुक्ति महाअभियान कार्यक्रम के अंतर्गत एन आर असवाल चैरिटेबल संस्था बीकानेर एवं वरदान हॉस्पिटल, व्यास कॉलोनी बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार 13 जून, 2023 को प्रातः 10:00 से 1:00 तक विशाल निशुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन वरदान हॉस्पिटल में किया जा रहा है ।असवाल ने बताया कि मिशन रोशनी अभियान के अंतर्गत कल आठवा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें डॉक्टर सिद्धार्थ द्वारा उन सभी व्यक्तियों को निशुल्क परामर्श दिया जाएगा जो किसी न किसी तरह के नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं और अपने जीवन में अंधकार ला चुके हैं।

श्री सांगी लाल वर्मा ने बताया कि शिविर में अनेक प्रकार के नशे जैसे डोडा, पोस्त ,अफीम, शराब, गांजा, स्मैक, एमडी चिट्ठा , फोर्टविन फिनार्गन, अल्प्राजोलम ट्रामाडोल इंजेक्शन, बीड़ी,सिगरेट, तंबाकू, शराब सभी प्रकार के नशा छुड़ाने हेतु मनोचिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा।


Share This News