ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230517 114718 सड़क पर चलती स्कूटी पर रोमांस- खतरे में जीवन Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देश के अनेक राज्यों में बाइक पर रोमांस के वीडियो वायरल होने के बाद यातायात विभाग एक्शन मोड में है। उत्तर प्रदेश व राजस्थान में ऐसी कार्रवाई हो चुकी है। दिल्ली में मेट्रो से लेकर रोड तक हर जगह आपको कोई न कोई खुलेआम बिना किसी शर्म लिहाज के रोमांस करता हुआ मिल जाएगा। इन जैसे लोगों के लिए अब प्राइवेसी नाम की चीज भी नहीं रही। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि दिल्ली में हाल में ही कुछ ऐसे नजारे देखने को मिले हैं जिन्हें देख इंसान अब अपने परिवार के साथ बाहर निकलने में भी शर्मा रहा है। ऐसे लोग आपको दिल्ली में कहीं भी मिल जाएंगे। पता नहीं इन्हें प्यार का कौन सा खुमार चढ़ा हुआ है जो उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है औथारर ये पब्लिक प्लेस पर और भी ज्यादा उमड़ने लगता है। सड़क पर चलती गाड़ियों पर कपल के रोमांस वाले वीडियो बहुत वायरल हो चुके हैं। एक बार फिर से ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक कपल स्कूटर पर बैठकर कहीं जा रहा है। लेकिन ये कपल स्कूटी पर सिर्फ सवार होकर ही नहीं जा रहे बल्कि ये स्कूटी पर ही रोमांस कर रहे हैं। ट्रैफिक के नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्कूटी पर सवार लड़का-लड़की एक दूसरे के दाएं-बाएं लटक-लटक कर चल रहे हैं। चलती सड़क पर इस लापरवाही भरे अंदाज में स्कूटी चला रहे हैं और इन्हें अपनी जान की फिक्र भी नहीं है। दोनों एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं और लड़का एक हाथ से ही स्कूटी चला रहा है।


Share This News