ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230514 WA0220 बीकानेर में सास-बहू सम्मेलन आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

मां-बेटी जैसा ही होता है सास-बहू का रिश्ता: शिक्षा मंत्री
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान ब्राह्मण मंच की ओर से रविवार को वेटरनरी विश्वविद्यालय के सभागार में सास-बहू सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पहली बार एक ही मंच पर 80 सास बहुओं का सम्मान किया गया। वहीं विप्र समाज के 23 संगठनों के अध्यक्षों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला थे। उन्होंने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि सास और बहू का रिश्ता मां और बेटी का रिश्ता होता है। उन्होंने कहा कि सास और बहू समाज एवं परिवार की धुरी है। इनका शिक्षित और स्वावलंबी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि घर की मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने के लिए सास और बहू में आपसी सामंजस्य बहुत जरूरी है। कार्यक्रम संयोजक बनवारी शर्मा ने बताया कि सर्व ब्राह्मण समाज के मंच पर ब्राह्मणों के 23 संगठनों के जिलाध्यक्षों को विप्र गौरव सम्मान दिया गया। इसी तरह समाज को एकजुट करने, सशक्त बनाने और सेवा कार्य में अग्रणी रहने वाले पांच लोगों को विप्र रत्न से भी दिया गया। कार्यक्रम में उद्योगपति कन्हैया लाल कल्ला, बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा, समाज सेवी रवि पारीक, विप्र सेना के संभागीय अध्यक्ष हरि गोपाल जोशी, सुनीता गौड़, पल्लवी शर्मा, सविता गौड़ आदि अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। शर्मा ने बताया कि संयुक्त परिवार की अवधारणा को बनाए रखने में सास बहू धुरी की तरह होती हैं। कार्यक्रम का संचालन राखी शर्मा और संजू खत्री ने किया।


Share This News