ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230428 083158 28 बीकानेर : घर में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, आठ दिन से नहीं दिखा था Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के गंगाशहर पुलिस थाना इलाके में घर में बुजुर्ग का शव मिला है। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह के अनुसार टीएम ऑडिटोरियम के पास एक मकान में 78 वर्षीय रामकिसन स्वामी का शव मिला है। घर में मृतक अकेला ही रहता था। पुलिस हार्ट अटैक से मौत होना मान रही है। शव आठ से दस दिन पुराना है, क्योंकि घर में कोई और सदस्य नहीं होने के कारण इसका पता नहीं चल पाया। जब परिजनों से मृतक का संपर्क नहीं हो पाया तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पहुंचकर मकान को खोला तो रामकिसन अंदर मृत अवस्था में पड़ा मिला।


Share This News