ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230419 WA0252 सारस्वत समाज ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सी पी जोशी का किया स्वागत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सारस्वत समाज बीकानेर द्वारा लोकप्रिय चित्तौड़गढ़ के सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के बीकानेर आगमन पर सारस्वत समाज द्वारा दुपट्टा पहनाकर और अयोध्या के राम भगवान मंदिर का फोटो फ्रेम सप्रेम भेंट कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। केंद्रीय मंत्री बीकानेर के लाडले सांसद अर्जुन राम मेघवाल जी को दुपट्टा पहनाकर मोमेन्टो भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर मनोज कुमार सारस्वत पूनरासर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी जी हमारे सारस्वत समाज के गौरव रत्न है।
नए दायित्व मिलने के बाद प्रथम बार बीकानेर आगमन पर सारस्वत समाज में अपार हर्ष और खुशी है।अभिनंदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि परिवार और समाज भारतीय संस्कृति का आधार है। बीकानेर सारस्वत समाज के सभी हमारे भाइयों का बहुत-बहुत आभार और इस अभिनंदन से मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।स्वागत के इस कार्यक्रम में सरस वेलफेयर के अध्यक्ष मनोज सारस्वत पूनरासर, सारस्वत महासभा प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सारस्वत, जस्सूसर मंडल भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा, मदनलाल सारस्वत नारसीसर, टीकु राम ओझईया, बृजमोहन् सारस्वत राजेरा, हनुमान सारस्वत राजेरा, किशन सारस्वत गुसाईसर् बड़ा, दीनदयाल सारस्वत बींझासर तथा अशोक सारस्वत राजेरां सहित सारस्वत समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Share This News