ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230220 135807 बकरी चराने वाली लड़की की ताबड़तोड़ बैटिंग, सचिन ने भी की तारीफ, राजस्थान के इस जिले की है लड़की Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। एक छोटी लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमे बाड़मेर के रेतीले धोरों पर मूमल गेंदबाजों की पिटाई करते दिख रही हैं। राजस्थान के बाड़मेर जिले की एक 15 वर्षीय मूमल इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है.रेतीली पिच पर मूमल के चौके-छक्के मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं. सैकड़ों यूजर्स वीडियो को शेयर करते हुए इस होनहार खिलाड़ी का मनोबल बढ़ा रहे हैं। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने इस वीडियो को शेयर किया है.बकरी चराने वाली इस लड़की के क्रिकेट वीडियो को लाखों लोग देख और लाइक कर चुके हैं. वीडियो बाड़मेर जिले के शिव शेरपुरा कानासर गांव का है. मूमल मेहर 8वीं क्लास में पढ़ती हैं. पिता मठार खान किसान हैं. घर की हालत काफी खराब है. खेलने के लिए जूते भी नहीं हैं. मकान पक्का तो है, लेकिन पूरा नहीं बना है। लेकिन मूमल की क्रिकेट बैटिंग ने सभी का ध्यान खींचा है।


Share This News