ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 एक करोड़ के लालच में 7 लाख की ठगी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। धन कमाने के चक्कर व लोभ में लोग अब ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। सूबे के जोधपुर जिले के मथानिया में रहने वाले एक युवक से शातिर ने सात लाख रुपये ठग लिए। ऑनलाइन विज्ञापन के जाल में फंसे युवक ने पुराने सिक्के बेचने की इच्छा जाहिर की थी। शातिर ठग ने पुराने सिक्कों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ होना बताया था। बाद में युवक को झांसे में लेककर सात लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए और फिर साइट बंद कर दी। ठगी का पता चलने के बाद युवक ने थाने में केस दर्ज कराया।  मथानिया थाना अधिकारी राजीव भादू ने बताया कि सेठाराम का चौक मथानिया के रहने वाले मुकेश पुत्र मेघराज प्रजापत ने केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि उसने ऑनलाइन एक विज्ञापन देखा था। जिस पर संपर्क करने पर सामने वाले शख्स ने कंपनी द्वारा पुराने सिक्कों की खरीद फरोख्त करने की जानकारी दी। झांसे में आए युवक ने अपने पास में पांच, दस और तीन पैसे आदि के सिक्कों का कलेक्शन होने के बारे में व्यक्ति को बताया। शातिर ठग द्वारा दिए गए नंबर पर युवक ने सिक्कों की फोटो भेज दी। जिसके बाद उसने इन सिक्कों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये बताई। ठग ने उससे कहा कि कंपनी उसे 50 लाख रुपये देगी। बाद में सिक्के बिकने पर और रकम दी जाएगी।इसके बाद ठग ने कुछ औपचारिकताएं पूरी करने को कहा और कभी रजिस्ट्रेशन के नाम पर तो कभी किसी और तरह की फीस के नाम पर पिछले छह महीने तक उससे रुपये लेती रही। पीड़ित मुकेश अपने परिचितों से उधार लेकर उसे पैसे भेजता रहा। इस दौरान उसने करीब सात लाख रुपये उसे भेज दिए। इसके बाद शातिर ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया और साइट भी बंद कर दी। जिसके बाद पीड़ित ने शातिर ठग के खिलाफ केस दर्ज कराया।


Share This News