IMG 20230111 WA0098 पोकरण आशापुरा मंदिर में पाटोत्सव 24 को, बीकानेर सहित अनेक जिलों के भक्त पहुंचेंगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पश्चिमी राजस्थान के पोकरण में माँ आशापुरा मंदिर में पाटोत्सव 24 को है। इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, दिल्ली, कोलकाता, बैंगलोर सहित देश व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से भक्तजन व दर्शनार्थी पहुंचेंगे। इस संबंध में श्री आशापुरा सेवा समिति, पोकरण (ट्रस्ट), बीकानेर के कोषाध्यक्ष श्री गिरिराज बिरसा ने बताया कि दिनांक 23 जनवरी, 2023 को बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालू बसों व निजी वाहनों से पोकरण के लिये रवानों होंगे। इस कम में दिनांक 24 जनवरी, 2023 को सुबह 05.00 बजे मां आशापूर्णा का रूद्राभिषेक, शतचंडी यज्ञ, महाआरती व प्रसाद का आयोजन किया जायेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश बिस्सा ने बताया कि इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को आटा, फल व कंबल वितरित किये जायेंगे ।ट्रस्ट के सचिव जयकिशन आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर ट्र्स्ट द्वारा पोकरण व बीकानेर के सीमा के गांवों की स्कूलों में विद्यार्थियों को पुस्तक, कॉपी, पैंसिल, रबड़, जमेक्टरी बॉक्स आदि वितरित किये जायेंगे।


Share This News