ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221213 111918 लालू यादव की तबीयत फिर नासाज़, बेटी रोहिणी ने की अपील Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देश के दिग्गज राजनेताओं में से एक लालू यादव की तबीयत नासाज बनी हुई है। आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत को लेकर अपडेट खबर आई है। इस मामले पर किडनी डोनेट करने वाली लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘आज मैं आप लोगों की दुआओं और आशीर्वाद से हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई, मगर पापा अभी भी हॉस्पिटल में हैं। उनकी तबीयत कुछ नासाज बनी हुई है। बस आप लोगों की दुआओं की शक्ति चाहिए कि पापा भी जल्द से जल्द ठीक होकर आपके बीच, आपके अधिकार की खातिर आवाज बुलंद कर सकें।’ 8 दिसंबर को रोहिणी का ट्वीट सामने आया था। उन्होंने कहा था, ‘मेरे और पापा के लिए इतनी प्रार्थना और दुआ करने के लिए आप सबको दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूं। मैं अभी अच्छा महसूस कर रही हूं। पापा भी ठीक हैं। आप सबकी दुआओं के लिए शब्द नहीं हैं। आप सबकी प्रार्थना काम आई है। दिल की गहराइयों में आप सबके प्रति ढेर सारा प्यार और सम्मान है। आप सबकी दुआओं ने बहुत ताकत दी है। मेरे पास आप सबको धन्यवाद कहने के लिए शब्द नहीं हैं।’पिता लालू यादव को किडनी देने के बाद पूरे देश में रोहिणी आचार्य की जमकर तारीफ हो रही है। राजनीतिक दलों में पक्ष और विपक्ष के नेता भी पिता के प्रति प्यार और साहस को लेकर रोहिणी की तारीफ कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोहिणी की तारीफ करते हुए लिखा था, “बेटी हो तो रोहणी आचार्य जैसी।


Share This News