ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221116 122831 कार से ढाई करोड़ से अधिक हवाला राशि जब्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की कोतवाली थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से ढाई करोड़ से अधिक हवाला राशि पकड़ी है। कार चालक ने बताया कि वह राशि गुजरात ले जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।कोतवाली पुलिस रूटीन नाकाबंदी के दौरान गाड़ियों को चेक कर रही थी, तभी कोटा हाइवे पर एक लग्जरी कार आई। पुलिस ने रोका तो कार चालक असहज होने लगा और वो जल्दी ही निकलने की फिराक में था। ऐसे में पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली। पुलिस को गाड़ी से पांच बोरों में दो करोड़ 60 लाख रुपये नगद मिले। पुलिस ने कार चालक रमेश कुमार (45 साल) और उसका साथी उत्तमजीत (उम्र 50 साल ) को गिरफ्तार किया है।विक्रम सिंह थानाधिकारी कोतवाली के अनुसार ये दोनों गुजरात की ओर जा रहे थे और वो राशि को हवाला के दूसरे स्थान पर पहुंचने का प्लान था। दोनों आरोपी उदयपुर के हैं। पुलिस जांच में जुट गई है कि आखिर दोनों किसको पैसे देने जा रहे थे।


Share This News