ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221115 101516 सर्दी की दस्तक, इन जिलों में हुई बर्फबारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सर्दी ने अचानक उत्तर भारत के कई राज्यों में दस्तक दे दी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।  आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु और कर्नाटक में आज भारी बारिश हो सकती है।  हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। राज्य के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और चंबा जिला के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। वहीं, कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम, बनिहाल और जम्मू के डोडा और पुंछ में बर्फबारी हुई। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में रुक-रुककर बारिश भी हो रही है, जिससे सर्दी बढ़ गई है।


Share This News