IMG 20221113 205315 4 सड़क हादसे में 3 कई मौत, अन्य घायल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के बाड़मेर जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में चार साल के बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बाड़मेर के सिणधरी कस्बे में रविवार रात हुआ। दरअसल, सड़क किनारे चल रहे छह लोगों को एक बोलेरो ने कुचल दिया। दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान पुलिस के अनुसार बोलेरो डिवाइडर पर चढ़ गई थी। बछड़े को टक्कर मारती हुई गाड़ी बेकाबू हो गई और उसने सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया। दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायलों में से दो लोगों के पैर कट चुके हैं। बेकाबू हो गई बोलेरो आगे खड़े एक वाहन से टकराकर थम गई, वरना और भी जानें जा सकती थी। सिणधरी पुलिस के मुताबिक बोलेरो बाड़मेर-जालोर राजमार्ग की तरफ जा रही थी। तभी वह बेकाबू हो गई और उसने छह लोगों को कुचल दिया। शवों को अस्पताल में रखवाया है। बोलेरो को जब्ल कर लिया है। ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जांच की जा रही है।


Share This News