ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20221019 WA0157 घी, दूध, मावा व मिठाई के लिए नमूने, खाजूवाला में कार्रवाई, 18 की जांच Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन जांच व नमूनीकरण की कार्यवाही जारी है। इस क्रम में बुधवार को खाजूवाला में कार्यवाही की गई। मुख्य बाजार के 4 प्रतिष्ठानों से 4 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। साथ ही चल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा बाजार से मिर्च मसाला, घी, तेल, मावा इत्यादि के 18 नमूनों की जांच की गई जो सभी सही पाए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मो. अबरार पंवार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा 4 प्रतिष्ठानों तो औचक जांच की गई। मोदी डेयरी के केंद्र से दूध का, करणी मावा भंडार से मावे का, पवन डेयरी से घी तथा राजेंद्र मिष्ठान भंडार से गुलाब जामुन का नमूना लिया गया। लिए गए नमूनों की जांच जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर मेंं होने के पश्चात नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जांच दल में महेंद्र जयसवाल, संजय शर्मा व सुखदेव शामिल रहे। सीएमएचओ डॉ अबरार ने आमजन से भी अपील जारी की है कि वे स्वयं जागरूक रहें। स्पष्ट रूप से दिख रहे अशुद्ध, खुले पड़े, अप्राकृतिक रंगों, आवश्यकता से ज्यादा रंगों के उपयोग वाले खाद्य के प्रयोग से बचें। खाद्य वहीं से ले जहां शुद्धता के उच्च मानक अपनाए जाते तो। साथी ही उन्होंने आमजन को मिलावट से संबंधित गोपनीय सूचनाएं भी उपलब्ध कराने की अपील की की।


Share This News