IMG 20221018 WA0124 पेनचाक सिलाट एशियन चैम्पियनशिप श्रीनगर में हुई सम्पन्न Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर/श्रीनगर। छठी एशियन पेनचाक सिलाट चैंपियनशिप में राजस्थान प्रदेश के तीन खिलाड़ियों ने एक रजत सहित दो कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। डिस्ट्रिक्ट पेनचाक सिलाट एसोसिएशन बीकानेर जिला सचिव देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि जम्मू कश्मीर स्थित श्रीनगर में 12 से 18 अक्टूबर तक आयोजित छठी एशियन पेंचाक सिलाट चैंपियनशिप में मलेशिया, सिंगापुर, वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, कज़ाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, ईरान, बांग्लादेश तथा भारत सहित 11 देशों के 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एशियन चैम्पियनशिप में राजस्थान से पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता निभाई जिसमें एक रजत पदक राजस्थान पुलिस खिलाड़ी चेनाराम सेपट तथा दो कांस्य पदक रोहिताश कुमार एवं राजस्थान पुलिस महिला खिलाड़ी नीलम कुमारी ने जीते।
पेंचाक सिलाट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष महेश कायस्थ ने बताया कि राजस्थान से एकमात्र इंटरनेशनल रेफ़री और राजस्थान पुलिस के टीम कोच पूरण मल जाट ने ज्युरी पैनल में राज्य का प्रतिनिधित्व किया। एशियन पदक विजेता खिलाड़ी चेनाराम सेपट (राजस्थान पुलिस) रजत पदक, रोहिताश कुमार (कांस्य पदक) एवं नीलम कुमारी (राजस्थान पुलिस) के कांस्य पदक जीतने पर पेंचाक सिलाट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान डायरेक्टर दिनेश बांगड़, विष्णु शर्मा, मोहम्मद इकबाल मोयल, जिला संयुक्त सचिव धनंजय सारस्वत, अब्दुल रज्जाक, दिनेश ओझा, अमित कुमार तथा मधुसूदन वर्मा द्वारा प्रसन्नता जताते हुए शुभकामनायें प्रेषित की गई तथा इंडियन पेनचाक सिलाट फैडरेशन के नेशनल प्रेसीडेंट किशोर प्रकाश येवले, नेशनल जनरल सेक्रेटरी मुफ्ती हमीद यासीन तथा नेशनल डायरेक्टर जनरल सीईओ मोहम्मद इकबाल तथा नेशनल कोच इरफान अजीज बोटा का आभार व्यक्त किया।


Share This News