ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20221018 WA0069 ऊर्जा मंत्री व शिक्षा मंत्री बीकानेर में, भाटी ने किया इंदिरा रसोई का निरीक्षण, डॉ कल्ला ने सुनी समस्या Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मंगलवार को देशनोक के अगुणा मोहल्ला में संचालित इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया। इसका संचालन 18 सितंबर को प्रारंभ हुआ था।ऊर्जा मंत्री ने भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया और कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को शुद्ध भोजन मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। इस रसोई का संचालन रामप्रताप हनुमानदास मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। भोजन के लिए आमजन से ली जाने वाली राशि (8 रुपए) का वहन ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधड़ा,
पार्षद हंसा राम मेघवाल, गोपाल राम मेघवाल, सहस्रदान चारण, गजानंद स्वामी, नरेश दान सहित मेघवाल समाज के लोग मौजूद रहे।शिक्षा मंत्री ने सुनी आमजन की समस्याएं : शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को अपने आवास पर आम जन से मुलाकात की तथा जन समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने आमजन से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकरण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देशभर की अभिनव योजना का आमजन को भरपूर लाभ मिल रहा है। कोई भी परिवार पंजीकरण से वंचित नहीं रहे, इसके प्रयास किए जाएं। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों को युवा खिलाड़ियों के लिए दूरगामी परिणाम वाला बताया तथा कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की घोषणा के अनुरूप शहरी ओलंपिक खेलों का भव्य आयोजन किया जाए। उन्होंने दीपावली के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।

IMG 20221018 WA0070 ऊर्जा मंत्री व शिक्षा मंत्री बीकानेर में, भाटी ने किया इंदिरा रसोई का निरीक्षण, डॉ कल्ला ने सुनी समस्या Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News