ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20221004 193016 39 आत्महत्या ना करें : संकल्प पत्र अभियान: वकील एसोसिएशन, मीडिया के साथ गोष्ठी, पुरुषार्थ से बदलें जीवन : आचार्य प्रवर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में सोमवार को ढड्ढा कोटडी, बागड़ी मोहल्ला में SFU संकल्प पत्र अभियान को सपोर्ट करने के लिए वकील एसोसिएशन, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि एवम उपमहापौर श्री राजेन्द्र पंवार, आचार्य प्रवर के समक्ष हुए व आत्महत्या न करने हेतु sfu संकल्प पत्र अभियान पर वार्ता की व अपने विचार प्रस्तुत किये ।
आचार्य प्रवर ने अपने संदेश में बताया कि जीने का मूल मंत्र है पुरुषार्थ । पुरुषार्थ करने वाला व्यक्ति सदैव आशावादी होता है । सिर्फ भाग्य के ही भरोसे जीने वाला व्यक्ति निराशावादी होता है । चिंता किसी समस्या का समाधान नही है । आचार्य प्रवर ने आत्महत्या मुक्त विश्व की कल्पना की व सबको इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरणा दी । सभा में उप महापौर राजेन्द्र पंवार का सम्मान व अभिनंदन विजय लोढ़ा व विनोद जी सेठिया ने किया । बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक जी शर्मा का सम्मान व अभिनंदन संपत लाल तातेड़ व अशोक श्रीश्री माल ने किया, प्रेस क्लब के अध्यक्ष जय नारायण बिस्सा का सम्मान व अभिनंदन श्री मोहनलाल झाबक व नवरतन सांड ने किया । सभा में जवरी लाल बोहरा, मीठालाल लोढ़ा, सोहनलाल झाबक, जयचंद लाल जी झाबक, पवन सोनावत व संघ के सभी सदस्य मौजूद थे । सभा मे इस अभियान के राष्ट्रीय संयोजक श्री बच्छराज जी लुणावत ने कहा कि गुरुदेव की प्रेरणा से इस महाअभियान की शुरुआत की है व इसको सफल बनाने के लिये जुड़ने व जुटने का आह्वान किया व कहा कि मुझे राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व मिला है इसलिए आप सभी इस अभियान में सहयोग करके सफल करें । बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि गुरुदेव का यह अभियान जन जन के कल्याण के लिए है ,इसे हम सब मिलकर सफल करेंगे । ऐडवोकेट बजरंग जी छिम्पा ने कहा कि यह राष्ट्र चिंतन का विषय है और इस अभियान को शुरू करने वाले श्री विजयराज पहले महापुरुष है । उप महापौर राजेन्द्र पंवार ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम ऐसे महापुरुष का दर्शन वन्दन करने के लिए यहां आए हैं जो राष्ट्र हित की बात सोचते हैं । यह अभियान निश्चित ही राष्ट्रीय अभियान बनकर सफल होगा, हम भी इसमें भागीदारी निभाएंगे
सभा का संचालन संजय सांड ने किया व बताया कि 10 सितम्बर को वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे पर आचार्य प्रवर की प्रेरणा से यह अभियान शुरू हुआ । श्रद्धेय विनोद मुनि जी म सा व तरुण तपस्वी श्री दिव्य मुनि जी म सा के मार्गदर्शन में संकल्प पत्र भरवाने का अभियान शुरू किया गया । आज आचार्य श्री के जन्म दिवस पर हम इसे online प्लेटफार्म पर भी ले आये हैं व E संकल्प पत्र जारी कर दिया गया है , जिसका लिंक सम्पूर्ण देश व विदेश में प्रसारित किया जाएगा । आचार्य श्री का जीवन परिचय बताते हुए मोहनलाल झाबक ने बताया कि जैन संस्कृति में पहले संत है जिसमे इस धरा पर जन्म लिया व आचार्य बने । सभा के अंत में बच्छराज लुणावत ने सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया । सभा के पश्चात अग्रसेन भवन में अल्पाहार का लाभ चार्तुमास भोजन व्यवस्था लाभार्थी परिवार श्री जेठमल जी, प्रवीण कुमार पारख ने लिया । सभी ने संकल्प पत्र भरे व ज्यादा से ज्यादा संकल्प पत्र भराने का संकल्प भी लिया ।


Share This News