ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221010 WA0176 सर्दी का सितम इस बार होगा तेज़, रहें तैयार, समय से पहले दी दस्तक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। इस बार सर्दी का सितम पिछले कुछ वर्षों से अधिक रहेगा। देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान में सुबह गुलाबी ठंडक का अहसास होने लगा है। रात में भी इसका असर महसूस होने लगा है। राजस्थान में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इस बार पिछले कुछ वर्षों की तुलना में सर्दी ने समय से पूर्व दस्तक दी है। तापमान गिर रहा है। पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में ही रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे गया था, लेकिन अब पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में भी रातें ठंडी होने लगी हैं। इस सीजन में पहली बार जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर में रात का पारा 20 डिग्री से नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा है मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में अब उत्तर-पश्चिमी हवाएं आने लगी है। इससे मौसम शुष्क होने और आसमान साफ रहने लगा है। इसी के चलते दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है, जबकि शाम होते ही जमीन तेजी से ठंडी होने लगती है। इस कारण इन दिनों दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है। यही कारण है कि रेगिस्तानी इलाकों में अब तेजी से तापमान गिरने लगा है।

दीपावली तक गिरेगा 3 डिग्री
मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में कोई नया सिस्टम विकसित होता नहीं दिख रहा। प्रदेश में अगले 4-5 दिन मौसम शुष्क और साफ रहेगा। दीपावली तक तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे सर्दी का असर थोड़ा और बढ़ेगा। कई शहरों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है।


Share This News