ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220613 WA0132 1 चंद पन्ने अल्प स्याही को लोकार्पण ** भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति का गठन व अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। ‘कविता के पाठक अन्य विधाओं से बहुत कम होते हैं फिर भी यह विधा सारी विधाओं पर हमेशा भारी रहती है’ यह उद्बोधन मुक्ति संस्था एवं सखा संगम द्वारा रेलवे प्रेक्षागृह में आयोजित युवा कवि शशांक शेखर जोशी के पहले काव्य संग्रह चंद पन्ने अल्प स्याही के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार अनिरूद्ध उमट ने कही। उमट ने कहा कि जोशी ने अपने संकलन में से जीवन, भाषा, पहाड़, प्रकृति जैसे विषयों का संपूर्ण मिश्रण किया है। जोशी के काव्य में अक्सर भूल जाता हूं/मेरे कल्पना लोक में/आलोचक सी बिंब हुई है/प्रेम लिखते ही भीग जाते हैं शब्दकोष के सारे शब्द…. जैसी गहरी अनुभूतियों से रची-बसी है।
श्री मधु आचार्य ‘आशावादी’ ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि कविता साहित्य की सबसे कठिन विधा है और जोशी बड़ी ही सहजता से अपनी बात कविता के माध्यम से सम्प्रेषित करते हैं। सम्वेदनाओं का सम्प्रेषण लेखन के माध्यम से करने के लिए मन का कचरा साफ़ होना बहुत जरुरी है। आचार्य ने इस संकलन में से अपनी पसंद की कुछ चुनिन्दा रचनाओं का पाठ किया जिनमें अमन का रास्ता/किताबें/कौनसा पाता बताऊँ/फिज़ा में अमन आदि कविताएँ थीं।
इस अवसर पर डाॅ. समीक्षा व्यास ने पत्रवाचन करते हुए जोशी की चुनिंदा कविताओं का पाठ किया झरोखे नहीं दिखते अब रास्तों में/कभी टैगोर तो कभी गुलजार/कल्पनाओं के आलोक को/ का पाठ कर उनकी समीक्षा करते हुए कहा कि कवि की कविता पाठक तक चली जाए यही बड़ा सम्मान है। कविता बेहतर दुनिया बना सकती है या नहीं, पर कविताओं के बचे रहने से दुनिया के बेहतर होने की संभावनाएं बची रहती हैं। कविताएं बची रहें, यही कवि का बड़ा सम्मान है।
आगंतुकों का स्वागत करते हुए श्री राजेन्द्र जोशी ने इस अवसर को हर्ष का विषय बताते हुए सृजनकर्म में युवाओं की भागीदारी को शुभ संकेत बताया। उन्होंने कहा कि शशांक अपनी सल्तनत का खुद बादशाह है और पेशेवर जीवन के साथ-साथ इनके साहित्य में भी यही खास बात परिलक्षित होती है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
मंच की ओर से आगंतुक अतिथियों, कलासाधकों और कार्यकर्ताओं को शाॅल, श्रीफल और स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया गया। सम्मानितों होने वालों में डाॅ. महेश दाधीच, डाॅ. दयाल शर्मा, डाॅ. अमिताभ सुथार, डाॅ. एल सी बैद, डाॅ. अनंत राठी, डाॅ. जे के खत्री, डाॅ. नितिन गुप्ता, डाॅ. प्रवीण छिम्पा, डाॅ. राजीव नारायण पुरोहित, पीयूष शंगारी, हरीश बी. शर्मा, डॉ. समीक्षा एवं डॉ. रेणुका व्यास थे। इस मौके पर चन्द्रशेखर जोशी, राजाराम स्वर्णकार, डॉ. अजय जोशी, अशफाक कादरी, भगवानदास पड़िहार, खुमराज पंवार, भानुशंकर, संजय व्यास, गौरीशंकर आचार्य, रामप्रकाश रंगा, शशिशेखर जोशी, संजय पुरोहित, आत्मा राम भाटी, कमल रंगा, जाकिर अदीब, नदीम अहमद नदीम आदि भी मौजूद थे। **

IMG 20220613 WA0132 चंद पन्ने अल्प स्याही को लोकार्पण ** भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति का गठन व अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar post न्यूज। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर विधि प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एडवोकेट नरेन्द्र सोनगरा ने प्रदेश संयोजक प्रवीण खंडेलवाल के निर्देशानुसार और भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की सहमति से जिला कार्यसमिति का गठन किया है ।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक नरेन्द्र सोनगरा द्वारा घोषित जिला कार्यसमिति में एड. जगदीश रैन, एड. रितेश महात्मा, एड. वीरेन्द्र आचार्य, एड. रश्मि गुप्ता, एड. गगन मोदी, एड. द्वारका प्रसाद चावला, एड. खुशाल आर्य को जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है ।सोनगरा ने बताया कि शीघ्र ही जिला कार्यसमिति का विस्तार कर सभी दस मण्डलों में मण्डल संयोजकों की नियुक्ति की जायेगी।

एडवोकेट हंसराज मावलिया आत्मदाह प्रकरण की उचित एजेंसी से जांच की मांग को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने सात सूत्रीय मांग पत्र का सौंपा ज्ञापन

Thar पोस्ट, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर विधि प्रकोष्ठ द्वारा जिला संयोजक एडवोकेट नरेंद्र सोनगरा के नेतृत्व में जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन दिया गया जिसमें हाल ही में खंडेला उपखंड में मार्मिक आत्मदाह के लिए मजबूर होने वाले एडवोकेट हंसराज मावलिया की दुखद मृत्यु प्रकरण की उचित एजेंसी द्वारा जांच की मांग की गई है।

ज्ञापन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों को खुला संरक्षण मिलने की बात कहते हुए प्रदेश भर के वकीलों को अनुभव के आधार पर उचित मानदेय तय कर भुगतान किए जाने की मांग को भी दोहराया गया है।

इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ संयोजक सोनगरा ने कहा कि साथी अधिवक्ता की असामयिक मृत्यु से प्रदेश भर के अधिवक्ताओं और समाज मे आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर की राजस्व अदालतों में स्थिति ठीक नही है व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ऐसी स्थिति में गरीब को न्याय मिलना दूर की कौड़ी है जबकि सरकार समयबद्ध और शीघ्र न्याय की बात करती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार वकीलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है और लंबे समय से अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर मांगे लंबित है। अतः सरकार शीघ्र ही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को प्रदेश में लागू करे।

IMG 20220613 WA0223 1 चंद पन्ने अल्प स्याही को लोकार्पण ** भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति का गठन व अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

सोनगरा ने कहा कि हंसराज की अकाल मृत्य से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूटा है जिसे देखते हुए सरकार को सदभावना के साथ परिजनों को एक करोड़ के मुआवजे के साथ परिवार के कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी देकर शीघ्र राहत प्रदान करनी चाहिए । ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में विधि प्रकोष्ठ से एड. रमेश पारीक, नवनीत मारू, विजयपाल शेखावत, पूजा दीक्षित, द्वारका चावला, सरजीत सिंह, राजकिशोर राजपुरोहित, जसवंत सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।**

Thar पोस्ट। एक पति ने अपनी पत्नी पर 6 महीने का गर्भ गिराने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है । इस आशय का आरोप लगाते हुए पति ने लूणकरणसर पुलिस थाने में पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । यह है पूरा मामला इस सम्बंध में लूणकरणसर थाने में जैसा निवासी राजुराम खाती ने वर्षा , भगवानाराम , मोहनीदेवी , रामनिवास , गिरधारी , डॉ . रुपाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । प्रार्थी ने बताया कि उसकी शादी के बाद पत्नी से सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा लेकिन इसके बाद वह अपने पीहर चली गयी । प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों के साथ मिलकर उसकी पत्नी ने अपने गर्भ में पल रहे 6 माह के बच्चे को गिरा दिया और प्रार्थी से बिना तलाक के ही दूसरी शादी रचा ली । प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News