ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220202 004525 68 बीकानेर के सोनी ने बढ़ाया मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज सींथल। बीकानेर मूल के किशन लाल सोनी ने अपनी प्रतिभा के दम पर बीकाणे का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है । सोनी को बतौर इंचार्ज कोर नेटवर्क, बीएसएनल प्रोजेक्ट ,राजस्थान लोंग डिस्टेंस नेटवर्क, राजस्थान एवं डिप्टी जनरल मैनेजर जयपुर के रूप में उल्लेखनीय व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 11 अप्रैल को किदवई भवन कनॉट प्लेस नई दिल्ली में आयोजित हुआ,जिसमें बीएसएनएल के चीफ जनरल मैनेजर कोर नेटवर्क ट्रांस नॉर्थ के डी लखवानी द्वारा सोनी को साफा व माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नेटवर्क प्रिंसिपल जनरल मैनेजर, नई दिल्ली श्रीमती अनिमां राय ने कहा कि मेरे 30 साल के सर्विस कैरियर में यह पहला अवसर है जो इस स्तर पर सम्मान किसी बीएसएनल अधिकारी को मिला है । चीफ जनरल मैनेजर लखवानी ने कहा किशन लाल सोनी बीएसएनएल के साथ हमारे पूरे देश के लिए एक नायाब हीरा है इस तरह का सम्मान मिलना पूरे बीकानेर के साथ ही राजस्थान के लिए गर्व की बात है ।,किशन लाल सोनी बीकानेर के सिंथल गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में जयपुर में पदस्थापित है और वे बीएसएनएल की कोर नेटवर्क long-distance पूरे राजस्थान को प्रोजेक्ट तथा रखरखाव का कार्य देख रहे हैं साथ ही डिफेंस का नेटवर्क और स्पेक्ट्रम भी पूरे राजस्थान का रखरखाव तथा परियोजना का कार्य देख रहे हैं । सोनी की इस उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव सींथल सहित बीकानेर व जयपुर में उनके परिजनों व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है, और सभी जगहों से सोनी को बधाइयां मिल रही है । वंही बीकानेर के मशहूर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद मोहता ने सोनी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए बीकानेर के लिए गौरवमयी पल बताया है ।

img 20220415 wa01657884074646011985899 बीकानेर के सोनी ने बढ़ाया मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News