ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220413 211612 राजनीतिक में पंजाबी समाज को मिले उचित प्रतिनिधित्व Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के अध्यक्ष विजय मेहता ने कहा कि पंजाबी समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से महासभा प्रांतीय सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीकानेर में नवम्बर में प्रांतीय सम्मेलन प्रस्तावित है। मेहता आज बीकानेर प्रवास के दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने पंजाबी समाज अपनी एक अलग पहचान रखता है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक पंजाबी समाज के लोग पहुंचे है। विभिन्न क्षेत्रों में पंजाबी समाज ने मुकाम पाया है। पंजाबी समाज की अपनी एक अलग पहचान और अपनी संस्कृति है। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि समाज को राजनैतिक क्षेत्र में भी स्थान मिलें तभी हम समाज का भला कर पाएंगे। मेहता ने कहा कि महासभा के बैनर तले समाज में अपनी जिम्मेदारी मानते हुए जिला स्तर और निशुल्क नेत्र जांच और ऑपरेशन कैम्प और मरणोपरांत देहदान सहित रक्तदान शिविर और धर्मशालाओं के निर्माण कराए जाने के प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने राजीव अरोड़ा को लघु उद्योग निगम में चेयरमैन बनाये जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया।मेहता ने कहा कि पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर महासभा की कमेटियां गठित की जा रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संस्था ने 18 स्टेट में 5450 पदाधिकारी बना दिये गए है। साथ ही 13 स्टेट 140 संसदीय सीटों पर समाज प्रभाव रखता है लेकिन फिर उस स्तर पर राजनैतिक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। इस मौके पर प्रदेश संयोजक अरविन्द मिढ्ढा,अनिल पाहुजा भी मौजूद रहे।

img 20220413 1914363816988821340905695 राजनीतिक में पंजाबी समाज को मिले उचित प्रतिनिधित्व Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News