IMG 20210920 005005 7 बुधवार से पीबीएम अस्पताल में निःशुल्क होगी पार्किंग सुविधा,संभागीय आयुक्त ने औचक निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश ** यहां काटे चालान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पीबीएम अस्पताल परिसर में बुधवार से वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा पूर्णतया निःशुल्क रहेगी। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि यहां आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत बुधवार सुबह से पूरे पीबीएम परिसर के विभिन्न पार्किंग स्थलों पर निःशुल्क पार्किंग की सुविधा रहेगी। संभागीय आयुक्त ने मंगलवार को पीबीएम अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के मर्दाना, जनाना, शिशु रोग, यूरोलॉजी, ट्रोमा और कार्डियोलॉजी सहित समस्त परिसरों में यह व्यवस्था लागू होगी। इसके मद्देनजर कोई भी यहां पार्किंग के बदले किसी प्रकार का शुल्क नहीं दें। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति निर्धारित स्थलों पर ही पार्किंग करें। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड यह व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी.के. सैनी, डॉ. एस.के. बुरी आदि मौजूद रहे।

पीबीएम अस्पताल में पेयजल सेवा का शुभारम्भ। गर्मी के मद्देनजर पीबीएम अस्पताल परिसर में श्री कृष्ण सेवा संस्थान की पेयजल सेवा का शुभारम्भ मंगलवार को हुआ। इस दौरान जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी. के. सैनी, ट्रोमा सेंटर प्रभारी डॉ. एल के कपिल, कन्हैया लाल मौसूण, बबलू लावट, भैरूलाल मौसूण, संजय लावट, महावीर मौसूण, बाबूलाल मांडण, कमल गहलोत, विष्णु मौसूण आदि मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने कहा कि गर्मी के मद्देनजर पीबीएम अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पेजयल सेवा उपलब्ध करवाना सराहनीय है। श्री कृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने बताया कि अस्पताल परिसर में यह सेवा पिछले पंद्रह वर्षों से अनवरत जारी है। बुधवार से ट्रोमा सेंटर, कैंसर अस्पताल, मोर्चरी सहित विभिन्न स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। संस्था के संजय लावट ने बताया कि गर्मी के दौरान प्रतिदिन लगभग 1500 कैंपर के माध्यम से पेयजल सेवा मुहैया करवाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने काटे चालान
तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान में प्रतिदिन हो रही कार्यवाहियां

Thar पोस्ट, बीकानेर। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान की 100 दिवसीय कार्य योजना के अन्तर्गत मंगलवार को सहायक औषधि नियंत्रक बीकानेर सुभाष चंद्र मुटनेजा, औषधि नियंत्रण अधिकारी जितेन्द्र कुमार बोथरा, चंद्रकांत शर्मा, शेखर चंद्र चौधरी व लोकेश सिंह ने शिव बारी रोड , पवन पुरी, जेएनवी व्यास कॉलोनी , पंचायत समिति के पास सिगरेट एवम अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम (कोटपा) 2003 की धारा 4 एवम 6 का उल्लघंन करना पाए जाने के कारण नियमानुसार 17 चालान काटे। उन्होंने नाबालिगों से संबंधित धारा 6 के अंतर्गत लगाए जाने वाले साइन बोर्ड को आवश्यक रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश सभी तंबाकू विक्रेताओं को दिए।

img 20220412 wa03105279486399567461922 बुधवार से पीबीएम अस्पताल में निःशुल्क होगी पार्किंग सुविधा,संभागीय आयुक्त ने औचक निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश ** यहां काटे चालान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News