ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220412 WA0007 1068x801 1 ए.सी.बी. की कार्रवाई, अधिशाषी अभियंता 13 लाख सहित गिरफ्त में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर उदयपुर इकाई ने कार्यवाही करते यज्ञदत्त विदुवा, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड, पाली को परिवादी से 13 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी कम्पनी द्वारा किये जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग नं० 8 ब्यावर गोमती सैक्शन में पैकेज 2 के 188 करोड़ 44 लाख के कार्यों को निर्बाध रूप से चलने देने एवं 75 लाख रुपये की हैण्ड रिसिप्ट (एच. आर.) रिलीज करने की एवज में यज्ञदत्त विदुवा, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड, पाली द्वारा 13 लाख रूपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। इसी काम के लिये आरोपी द्वारा एक एप्पल कम्पनी का लेपटॉप (मैक-बुक) पहले ही रिश्वत के रूप में ले लिया है। जिस पर एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल एवं पुलिस अधीक्षक राजीव पचार के सुपरविजन में एसीबी उदयपुर के उप अधीक्षक पुलिस हेरम्ब जोशी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक हरिशचंद्र सिंह मय टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये यज्ञदत्त विदुवा पुत्र विपिन बिहारी विदुवा निवासी 16 गणेश विहार, रिद्धिसिद्धि गोपालपुरा बाईपास, जयपुर हाल अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड, पाली को परिवादी से 13 लाख रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी अधिशासी अभियंता द्वारा पूर्व में लिया गया एप्पल कम्पनी का लेपटॉप (मैक बुक) भी बरामद कर लिया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा उसके आवास एवं अन्य ठिकानो पर तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा


Share This News