IMG 20210920 005005 5 बीकानेर : चायनीज मांझे से युवक की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जानलेवा चाइनीज मांझे से आज एक युवक की मौत हो गई। सदर थाने के अरुण मिश्रा के अनुसार रावतों के मोहल्ले के राकेश मारू 28 पुत्र आत्माराम आज टेलीफोन एक्सचेंज की तरफ जा रहा था। राकेश की गर्दन में चाइनीज मांझा लगा। उसे पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दो दिन पहले ही एक संगठन ने जिला प्रशासन से चाइनीज मांझे पर पूर्ण रोक लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। यदि आप भी चाइनीज मांझा बिकते देखें या किसी दुकान में रखा देखें तो इसकी शिकायत जिला प्रशासन से करें। बीकानेर में चाइनीज मांझे से ना केवल पक्षी बल्कि इंसान भी घायल हो जाते हैं।


Share This News