ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 109 राजस्थान में चक्रवाती तूफान टाउ-टे का असर शुरू Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में अब चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ का असर देखा जा रहा हैं। प्रदेश में देर रात से ही ठंडी हवाओं के साथ बारिश का दौर चल रहा हैं। राजधानी जयपुर में भी कभी हल्की तो कभी तेज बूंदाबांदी हो रही हैं। बीकानेर में बादल छाए हुए हैं। दौसा, जोधपुर, पाली, बाड़मेर, अजमेर, नागौर और करौली सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। बदले मौसम से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। वहीं तापमान में आई गिरावट से गर्मी का अहसास नदारद हुआ है। बीकानेर में प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। चक्रवात के असर को लेकर प्रदेश में प्रशासन सम्भावित तूफ़ान के ख़तरे को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। ग्रामीण क्षेत्रों में हवाओं की रफ़्तार बढ़ रही हैं। इसी के चलते शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल होने के मामले सामने आ रहे हैं। मौसम विभाग ने ‘ताउते’ के असर को देखते हुए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रेड, आरेंज और येलो अलर्ट जारी किया हैं।


Share This News