

Thar पोस्ट। पेयजल की समस्या को देखते हुए भामाशाह और स्वयंसेवी संगठन आगे आ रहे है। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के
मुख्य संरक्षक शिवरतन अग्रवाल फन्ना बाबू दूारा संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल पीबीएम मे पानी की कमी को देखते हुए आज सुबह से लगातार पानी के टैंकर सेवाएं दे रहे हैं
फन्ना बाबू , झूमर सा, महावीर सिंह चारण दूारा लगातार पानी के बड़े टेंकर डलवाए जा रहे हैं । फन्ना बाबू ने कहा शहर में सार्वजनिक स्थानों पर पानी की व्यवस्था न होने के कारण ही आज पीबीएम हॉस्पिटल मे दो टैंकर 20 20 हजार लिटर के पानी की भारी किल्लत को देखते हुए व्यवस्था करवाई गई है पानी नहीं मिलने से मरीज़ को बड़ी भारी परेशानी होती है बीकानेर संभाग का सबसे बड़ा हॉस्पीटल है पीबीएम यहां बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा हुआ रहता है। उधर आज से सेटेलाइट हॉस्पिटल में
पानी कैंपर की व्यवस्था
भाई प्रवीण जी डागा माहेश्वरी युवा संगठन शहर बीकानेर द्वारा शुरू की गई है । डॉ० प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ० सी एल सोनी, डॉ० महिपाल, विमल चांडक, कपिल लड्ढा, पिंटू राठी उपस्थित रहे।










