ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 98 ऊर्जा और उच्च शिक्षा मंत्री ने जताया शोक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट।जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने लोक कला मर्मज्ञ डॉ. श्री लाल मोहता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. मोहता ने अपना समूचा जीवन लोक कला, संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित कर दिया। डॉ. मोहता एक कुशल वक्ता और लेखनी के धनी थे। उनका निधन बीकानेर ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश के साहित्यिक जगत की अपूरणीय क्षति है। डॉ. कल्ला ने बताया कि मोहता जी ने रामपुरिया कॉलेज के कुशल प्रवक्ता के रूप में कार्य करते हुए अपनी स्पष्ट छाप छोड़ी, सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने लोक कलाओं और लोक कलाकारों को आगे बढाने में तथा उनके संरक्षण हेतु अतुलनीय कार्य किया। डॉ. कल्ला ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री भँवर सिंह भाटी ने लोक कला मर्मज्ञ और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. श्रीलाल मोहता के निधन पर शोक जताया है।
श्री भाटी ने कहा कि डॉ. मोहता सदैव लोक कला, संस्कृति और परम्पराओं के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रहे। डॉ. मोहता एक प्रखर वक्ता, प्रबुद्ध लेखक और कुशल प्रबंधक थे। उनका निधन लोक परम्पराओं के संरक्षण के दृष्टिकोण से एक युग का अंत है। श्री भाटी ने डॉ. मोहता के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Share This News