ताजा खबरे
खतरनाक अल नीनो’ से बढ़ेगी गर्मी! वैज्ञानिकों की चेतावनी, 4.5 लाख मौतों का खतराजीएसटी में प्रस्तावित सुधारों के क्रियान्वयन से ही बनेगा व्यापार आसानदेशनोक श्रद्धालुओं को नोखा रोड पर चार संस्थाओं ने दी अल्पाहार सेवापुस्तकालयों की विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में महत्ती भूमिका: दीपक अग्रवालफ्रांस की महिला पर्यटक से छेड़छाड़, दो होमगार्ड्स पर लगे आरोपजिला अस्पताल में जनाना विंग सहित अन्य विकास कार्यो कस शिलान्यास ** श्रीरामसर में सीसी रोडराजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजलबीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीप
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 94 छोटे दुकानदारों का रोजगार ठप करने का निर्णय शर्मनाक – भाजपा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। राजस्थान सरकार द्वारा लागू किए गए जन अनुशासन पखवाड़े में केवल राजस्व वृद्धि के लोभ में शराब की दुकानें देर रात्रि तक खुली रखने के असंवेदनशील आदेश जारी करने का शहर भाजपा पदाधिकारियों ने कड़े शब्दों में विरोध करते हुए जिला कलेक्टर, बीकानेर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है।राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य की अगुवाई में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री मोहन सुराणा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, जिला मंत्री अरुण जैन इत्यादि भाजपा पदाधिकारी शामिल रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य की कांग्रेस सरकार को कोरोना महामारी की इस विकट घड़ी में गलत तरीके से राजस्व वृद्धि के लोभ से बाहर निकलकर छोटे मेहनतकश दिहाड़ी मजदूरों के सुगम जीवनयापन हेतु उचित कदम उठाने चाहिए।

ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने कहा है कि गांधीवादी सोच के व्यक्ति कहलाए जाने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा जन अनुशासन पखवाड़े में शराब की दुकानें देर रात्रि तक खुली रखने के आदेश प्रदान कर आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया है।

भाजपा नेताओं ने इस फैसले का विरोध करते हुए ज्ञापन में कहा कि शादियों के सीजन में दुल्हन के कपड़े, निश्चित कपड़े की दुकानों पर ही उपलब्ध हो सकते हैं और उनके बिना शादी संभव नहीं है, सुनारों की छोटी दुकानों में गरीब परिवारों द्वारा अपने सामर्थ्य अनुसार छोटे-मोटे गहने बनाकर अपने मान सम्मान की रक्षा की जाती है वह भी इस समय उपलब्ध नहीं हो रहे हैं जबकि इस विकट समय में शराब की बड़ी बड़ी दुकानों को धड़ल्ले से देर रात्रि तक खोलने जैसा निंदनीय आदेश राजस्थान जैसे राज्य में शर्मनाक है।

शहर भाजपा नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से शराब की दुकानों को जल्दी बंद करवाने और रेहड़ी में सामान बेचने वाले,खुमचे में चाट पकौड़ी बेचने वाले, छोटे सुनारों की दुकाने, कपड़े की दुकानें और मोहल्ले में राशन की दुकानों को देर तक खुला रखने के आदेश जारी करने की मांग की है ताकि सुबह से शाम तक दिहाड़ी मजदूरी कर अपने और अपने परिवार का पेट पालने वाले लोग शाम को कमाए हुए पैसों से राशन आदि खरीद कर अपना जीवनयापन कर सके।

कोरोना: उदीयमान रचनाकारों का काव्य-पाठ स्थगित

Tp न्यूज़। नागरी भण्डार ट्रस्ट द्वारा नई साहित्यिक पहल के तहत महाराजा नरेन्द्र सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले मासिक काव्य-पाठ को कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित कर दिया गया है।
आयोजन के समन्वयक कमल रंगा एव संयोजक बुनियाद हुसैन जहीन ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा उदीयमान रचनाकारों को मंच देने के महत्त्वपूर्ण उद्देश्य से प्रतिमाह एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें शहर के हिन्दी, उर्दू व राजस्थानी के युवा कवि-शायर अपनी काव्य प्रस्तुतियां देते हैं। लेकिन वर्तमान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते आगामी 24 अप्रैल 2021, शनिवार को सायं 5 बजे  आयोजित होने वाले काव्य पाठ को स्थगित कर दिया गया है।
ट्रस्ट के सचिव डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा ने बताया कि संक्रमण की स्थितियों में सुधार आने के बाद यह कार्यक्रम पुन: आयोजित किया जाएगा। जिसकी सूचना भी कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व दे दी जाएगी।


Share This News