ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20200827 004731 1 धर्म यात्रा एवं महाआरती, सहस्त्रधारा से महादेव का अभिषेक कल Rajasthan News Portal धर्म, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। आज हिंदू जागरण मंच की एक आवश्यक बैठक हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री श्री जेठानंद व्यास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें हिन्दू जागरण मंच के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य विषय चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को निकाली जाने वाली धर्मयात्रा एवम महाआरती का रहा।हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने एकमत में यह तय किया कि दिनांक 13 अप्रैल 2021 को वर्ष प्रतिपदा के दिन धर्मयात्रा व महाआरती आयोजन हर वर्ष की भांति इस बार भी किया जाएगा। इसी के संदर्भ में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्वप्रथम देवा दी देव महादेव का शस्त्र धारा से जलाभिषेक किया जाए।

इसी निर्णय के तहत कल दिनांक 20 मार्च 2021 को स्थानीय कर्णेश्वर महादेव मंदिर किराडू बगीची के पास बीकानेर में दोपहर 2:00 बजे शास्त्रधारा से महादेव का अभिषेक किया जाएगा। जिसमें हिंदू जागरण मंच के विभिन्न पदाधिकारी एवम आमजन की सहभागिता के साथ साथ उपस्थित होगी।ज्ञात रहे कि धर्म यात्रा की तैयारी के लिए हिंदू जागरण मंच सर्वप्रथम सहस्त्रधारा से महादेव का जलाभिषेक करता है और उसके बाद ही धर्मयात्रा की गतिविधियां विधिवत रूप से चालू की जाती है।


Share This News