ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 76 कोरोना के कारण स्कूलें बंद, 8 जिलों में कर्फ्यू Rajasthan News Portal देश
Share This News

Tp न्यूज़। एक बार फिर कोरोना ने देश को अपनी जकड में लेना शुरू कर दिया है। पंजाब सरकार ने चार और जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है और राज्य में कोरोनो वायरस के मामलों में वृद्धि के चलते सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार राज्‍य के कुल आठ जिलों – लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला और होशियारपुर में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी और निजी स्कूलों में सभी क्‍लासेज़ के लिए प्रेपरेटरी लीव घोषित की हैं, जिसकी जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने दी। उन्‍होंने यह भी कहा की स्‍कूल में टीचर्स प्रेजेंट होंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्‍कूल केवल बच्‍चों के लिए बंद किए जा रहे है इस बारे में शिक्षा मंत्री ने कहा कि, जो छात्र परीक्षा की तैयारी के लिए अपने शिक्षकों से मदद लेना चाहते हैं, वे स्कूल आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि स्कूलों में फाइनल परीक्षाएं COVID-19 दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। Covid-19 दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा आयोजित करने के लिए डिटेल्‍ड निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) पहले ही परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर चुका है. PSEB द्वारा घोषित तारीखों के अनुसार, कक्षा 5 के लिए परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी, कक्षा 8 और 12 के लिए 22 मार्च से और कक्षा 10 की परीक्षाएं 09 अप्रैल से शुरू होंगी. इसके अलावा कक्षा 6,7,9,11 के लिए परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी और कक्षा 1 से 4 के लिए परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी।


Share This News