IMG 20201129 WA0124 समाज सेवी आदर्श शर्मा को रॉयल बीकाणा रॉयल प्रोफाइल सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

TP न्यूज़। रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष गौरव मुन्धड़ा एवं सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया की समाज में किए गए श्रेष्ठ कार्यों के लिए शुद्धि जन को सम्मानित कर, उनका हौसला अफजाई करने का कार्य निरंतर रूप से किया जा रहा है।

रोयल प्रोफ़ाइल सम्मान के प्रकल्प संयोजक सोमेश सोमानी ने बताया की इसी कड़ी में आज ज़िला उध्योग संघ के अध्यक्ष रोटेरीयन द्वारका प्रसाद पचीसिया के सानिध्य में समाज सेवी आदर्श शर्मा का सम्मान ज़िला उध्योग संघ परिसर में किया गया।

श्री आदर्श शर्मा गत कई वर्षों से निरंतर रूप से पी.बी.एम अस्पताल में पायी जाने वाले लावारिस शवों का निस्वार्थ भाव से दाग संस्कार कर रहे हैं, अभी तक कूल 700 से अधिक लावारिस शवों का दाग संस्कार श्री शर्मा द्वारा किया जा चुका हैं, श्री आदर्श शर्मा का सम्मान कर रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के सदस्यों ने अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया है।

इस अवसर पर रोट्रेक्ट सदस्य कमल राठी, प्रदूमन पुरोहित, सावन पारीक सहित समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे।


Share This News