ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20201201 WA0055 मॉक पोल होने के बाद मतदान शांतिपूर्वक शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया की पंचायत राज चुनाव के तहत मंगलवार को जिले की खाजूवाला और पूगल पंचायत समिति क्षेत्र में मॉक पोल होने के बाद मतदान शांतिपूर्वक शुरू हुआ। ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से ही लोगों में अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा था, वही ग्रामीण स्वत: ही मतदान केंद्र के बाहर और अंदर एडवाइजर की पालना करते नजर आ रहे थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुबह 7:30 बजे से ही सभी मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त कर रहे है तथा आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। मेहता ने कहा कि शांतिपूर्ण स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और इसमें सभी मतदान अधिकारी अपने कर्तव्य का निर्वहन बखूबी निभा रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर स्थानीय महिलाओं में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। महिलाएं सुबह से ही कतार बद्ध होकर अपने मतदान देने की बारी का इंतजार कर रही है। कुछ महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लिए मतदान केंद्रों तक पहुंची ।


Share This News