ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20201108 WA0135 4 प्राचार्य डॉ राठौड़ ने कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण<br>ऑक्सीजन आपूर्ति सहित विभिन्न व्यवस्थाएं देखीं Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

जिला कलेक्टर के निर्देशन में कोविड-19 मरीजों की नियमित मोनिटरिंग।

Tp न्यूज। कोविड-19 मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति , सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसएस राठौड़ ने रविवार को सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक स्थित कोविड-19 अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। प्राचार्य ने इस दौरान वहां भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और वार्ड में साफ-सफाई का जायजा लिया और ड्यूटीरत स्टाफ से भी बातचीत की और निर्देश दिए कि यहां भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर बनाए रखें। मरीज का जीवन बचाने के लिए जो भी आवश्यकता हो तो वह इलाज तुरंंत उपलब्ध करवाएं। डॉ राठौड़ ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलें इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। प्राचार्य ने मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कहा कि यदि कोई समस्या आती है तो वार रूम और हेल्प डेस्क नंबर पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों ने कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया।

प्राचार्य ने ऑक्सीजन की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति सामान्य है । सभी व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


Share This News