ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20201002 WA0243 युवा करें गांधी के सिद्धांतों का अनुसरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को एनएसयूआई की ओर से शहर जिला कंाग्रेस कमेटी कार्यालय में ‘आज के दौर में गांधी के विचारों की प्रासंगिकता’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
संगोष्ठी की अध्यक्षता राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला ने की। उन्होंने कहा कि गांधी सदैव प्रासंगिक रहेंगे। प्रत्येक व्यक्ति खासकर युवाओं को महात्मा गांधी के सिद्धांतो का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को अहिंसा के पथ पर चलने की सीख दी। आज के दौर में इन सिद्धांतों की अधिक आवश्यकता है।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राजकुमार किराडू ने कहा कि गांधी ग्राम स्वराज के पक्षधर थे। उनका मानना था कि गांव सशक्त और समृद्ध होंगे तो देश को विकास के पथ पर आसानी से अग्रसर किया जा सकता है। उनके सपनों का भारत बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें इसके लिए प्रयास करने चाहिए।
संगोष्ठी में सहायक आचार्य डाॅ. बृजरतन जोशी एवं प्रीति मेघवाल मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने महात्मा गांधी के विभिन्न जीवन प्रसंगों के बारे में बताया। कार्यक्रम संयोजक सुंदर बैरड़ ने कहा कि विद्यार्थी वर्ग में महात्मा गांधी के विचारों के प्रति जागरुकता आए तथा इनका अनुसरण करते हुए देश को आगे बढ़ाने में विद्यार्थी अपना योगदान दे सकें, इसके मद्देनजर यह आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला, पीसीसी के पूर्व सचिव राजकुमार किराडू, प्रीति मेघवाल, पार्षद शिव शंकर बिस्सा, बिन्नाणी काॅलेज छात्र संघ अध्यक्ष प्रियंका पुरोहित तथा कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी की उमा सुथार का सम्मान किया गया। इस दौरान यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास, कुलदीप बिश्नोई, रितेश सेवग, तोलाराम, रामचंद्र भादू, दिनेश गाट, मनोज बिश्नोई, राम गोदारा, मुरली स्वामी, जसपाल लेघा, गणपत प्रजापत, उमेश सियाग, दिनेश सुथार, विष्णु बिश्नोई, कैलाश बिश्नोई तथा श्रवण रंगा आदि मौजूद रहे।


Share This News