ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20200930 WA0098 1 जिला कलक्टर से मिली विधायक सिद्धि कुमारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी ने बुधवार को जिला कलक्टर नमित मेहता से मुलाकात की तथा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।विधायक ने कहा कि कोविड अस्पताल में अव्यवस्थाओं खासकर आॅक्सीजन की कमी को लेकर आने वाली शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने जिले में कोरोना के कारण हो रही मौतों पर भी चिंता जताई तथा कोविड सेंटर के निरीक्षण के लिए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त करने की बात कही। उन्होंने चिकित्सा मंत्री को लिखे पत्र की प्रति भी जिला कलक्टर को सौंपी तथा कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।
विधायक ने कहा कि कोविड हाॅस्पिटल में भर्ती मरीजों द्वारा अव्यवस्थाओं की नियमित शिकायतें की जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन को इनके त्वरित निस्तारण के लिए पाबंद किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आधारभूत सुविधाओं के लिए पूर्व में भी उनके द्वारा विधायक निधि से राशि स्वीकृत की गई है। आवश्यकता होने पर और राशि भी स्वीकृत कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता हैै, इसके लिए अधिकारियों को और अधिक मुस्तैदी से कार्य करने के लिए पाबंद करने की जरूरत है।
विधायक ने नगर विकास न्यास द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जाना तथा कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। विधायक ने शहरी क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों और आपराधिक प्रकरणों पर चिंता जताई तथा कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पुलिस के साथ इसकी नियमित समीक्षा की जाए।


Share This News