ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 31 बीकानेर में पानी की आपूर्ति हेतु यहाँ हुआ एम.ओ.यू. Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिसर में पीने के पानी का नितान्त अभाव होने के कारण विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों, स्टाॅफ एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों से आने वाले विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय प्रबन्धकों को परेशानी का सामना करना पडता था।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला जो स्थानीय विधायक भी हैं, के अथक प्रयासों से विश्वविद्यालय में पानी की सप्लाई हेतु कार्ययोजना की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
उक्त कार्ययोजना के तहत 3 सितम्बर 2020 को विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियन्ता एवं विश्वविद्यालय के मध्य              1.70 करोड की राशि का एम.ओ.यू. सम्पादित हुआ, जिसके अन्तर्गत 06 कि.मी. लम्बी डी.आई.के.                   7 पाइप लाईन डालकर पानी की आपूर्ति की जाएगी, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में पानी की निरन्तर आपूर्ति हो सकेगी एवं परिसर हरा-भरा हो सकेगा।


Share This News