ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 युद्ध अपडेट: देश विदेश की हेडलाइंस Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। सीजफायर टूटा तो समझो सब कुछ खत्म, US सेना युद्ध के लिए फिर से तैयार’, टॉप अमेरिकी जनरल

*ईरान ने होर्मुज में रोका तेल टैंकर, इजरायल के सामने रखी बड़ी शर्त, सीजफायर तोड़ने की धमकी

*ईरान का सऊदी ऑयल पाइपलाइन पर मिसाइल अटैक, इसे होर्मुज बायपास करने के लिए बनाया था; लेबनान पर इजराइली हमले में 254 की मौत

* 3 राज्यों की 296 सीटों पर वोटिंग 7 बजे से, 10 लाख वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे; असम, केरलम, पुडुचेरी में सिंगल फेज में मतदान

***देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण कानून में बदलाव के मसौदे को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 816 करने और 33 प्रतिशत यानी 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने की तैयारी है। सरकार का लक्ष्य है कि यह व्यवस्था 2029 के आम चुनाव से लागू हो जाए

*सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह संशोधन नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ा है। संसद का विस्तारित  सत्र 16 से 18 अप्रैल तक बुलाया गया है, जिसमें इस बिल को पारित कराने की योजना है।

*प. बंगाल में आज मोदी की 3 रैली, टीएमसी के गढ़ बीरभूम भी जाएंगे, असम चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार ने पार्टी छोड़ी

* भागवत बोले- RSS इतिहास की किताबों में अपना नाम नहीं चाहती, इसका काम स्वयंसेवकों की मेहनत पर आधारित, किसी की कृपा से नहीं

*भाजपा-RSS को जहरीला सांप कहने पर खड़गे के खिलाफ शिकायत, चुनाव आयोग से FIR की मांग; शाह बोले- वोटर जवाब देंगे, कांग्रेस दूरबीन से भी नहीं दिखेगी

* खड़गे ने गुजरातियों पर दिए बयान पर खेद जताया, केरलम में गुजरातियों को अनपढ़ कहा था: दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन

* ‘जो भक्त नहीं,वो धार्मिक परंपरा को चुनौती कैसे दे रहा’, सबरीमाला केस में सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल- ऐसी याचिकाओं पर सुनवाई क्यों हो। क्या टिक पाएगा सीजफायर? लेबनान में इजरायली हमलों में 254 लोगों की मौत; ईरान ने खाई बदला लेने की कसम

* ‘युद्धविराम अंत नहीं है’, नेतन्याहू बोले- इजरायल ईरान पर युद्ध फिर से शुरू करने के लिए तैयार है

*पाकिस्तानी शेयर मार्केट में इतिहास की सबसे बड़ी तेजी, अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद मार्केट 14000 अंक चढ़ा, 9% बढ़कर 1,65,836 पर पहुंचा

* अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे, 15 प्रतिशत सस्ता हुआ, 6 साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट

**गुजरात की IPL के इस सीजन में पहली जीत, दिल्ली को एक रन से हराया; गिल-बटलर और सुंदर की फिफ्टी, राशिद को 3 विकेट*****उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, UP-राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरे; 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट।


Share This News