





Thar पोस्ट। देश मे आज एक बार फिर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखी गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर करीब ₹1,51,620 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,38,990 प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। एक दिन पहले भी सोने के दाम में करीब ₹1,500 की गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे बाजार में कमजोरी का संकेत मिला।





मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,51,470 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,38,840 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव थोड़ा ज्यादा यानी ₹1,52,720 प्रति 10 ग्राम है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में भी कीमतें लगभग मुंबई के बराबर ही बनी हुई हैं।