ताजा खबरे
IMG 20251225 WA0021 बीकानेर में मुद्रा उत्सव 26 से : नोट सिक्के और डाक टिकटों का साक्षी बनेगा बीकानेर Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में तीसरी बार तीन दिवसीय मुद्रा उत्सव 26 दिसम्बर से । देश के विभिन्न भागों से नोट-सिक्के व डाक टिकट के संग्रहकर्ता दिखाएंगे अपना ‘कलेक्शन’। बीकाणा न्यूमिस्मैटिक सोसायटी की ओर से बीकानेर में तीसरी बार मुद्रा उत्सव आयोजित हो रहा है। तीन दिवसीय यह उत्सव शुक्रवार 26 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक गोगा गेट जैन पब्लिक स्कूल के सामने अग्रवाल भवन में चलेगा। सोसायटी के अध्यक्ष किशन लाल सोनी ने बताया कि देश की धरोहर को सहजने व नई पीढ़ी को जानकारी प्रदान करने, प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सिक्के नोट डाक टिकट व न्यूज पेपर की प्रदर्शनी लगाई जा रही है, सोसायटी के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह पारख ने
बताया कि इस प्रदर्शनी में देश भर के नोट सिक्के और डाक टिकटों का संग्रह करने वाले अपना संग्रह प्रदर्शित करेंगे करीब 54 स्टॉल्स यहां लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में बीकानेर रियासत के सिक्के मेडल स्टाम्प यहां प्रदर्शित किये जाएंगे। और पुरानी ऐतिहासिक वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
प्रदर्शनी का अवलोकन नगर के विभिन्न स्कूली छात्र छात्राएं भी कर सकेंगे। साथ ही सोसायटी के कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को बीकानेर के इतिहास से रूबरू करवाया जाएगा
सोसायटी द्वारा एक स्टॉल भी हमारे इस मुद्रा उत्सव में लगाई जाएगी जिस पर स्थानीय लोग अपने नए पुराने सिक्को करेंसी नोटों और डाक टिकटों का मूल्यांकन करवा पाएंगे व विभिन्न जानकारियां प्रदान की जाएंगी।समय प्रातः 11 से सायं 6 बजे तक इस प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।


Share This News