ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
15 29 04 IMG 20210206 WA0006 बीकानेर में अनेक मार्गों पर चक्का जाम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। आज बीकानेर में भी किसान आंदोलन के चलते बीकानेर से गुजरने वाले तीनों राजमार्गों के अलावा विभिन्न मुख्य मार्गों पर चक्का जाम किया गया। किसान संयुक्त माेर्चे के बैनर तले हुए इस चक्का जाम के कारण सुबह दस बजे के बाद सेे ही टोल नाकों और मुख्य मार्गों पर वाहनों को किनारे खड़ा कर करवा दिया गया है। जिले के श्रीडूंगरगढ़, लूणकरनसर, श्रीकोलायत, नोखा मार्ग पर किसान मोर्चे के सदस्यों की अलग अलग टीम बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जयपुर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या पर बीकानेर व श्रीडूंगरगढ़ में जगह जगह चक्का जाम किया गया। देराजसर के पास श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी महिया स्वयं धरने पर बैठ गए। धरने के कारण काफी देर तक राजमार्ग बंद रहा। वहीं श्रीगंगानगर की ओर जाने वाले राजमार्ग पर लूणकरनसर के पास टाेल नाके पर वाहनों को रोक दिया गया। श्रीकोलायत-जैसलमेर की ओर जाने वाले राजमार्ग पर कोडमदेसर मार्ग पर स्थित टोल नाके पर भी वाहनों को रोका गया। किसान संयुक्त मोर्चे के राम गोपाल बिश्नोई ने बताया कि जब तक कृषि बिलों को वापस नहीं लिया जायेगा, तब तक इसी तरह विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा।


Share This News