ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 29 कोरोना : शनिवार को 2,526 पुलिसकर्मियों को 33 बूथ लगाकर देंगे पहली वैक्सीन डोज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

एक भी साइड इफेक्ट का केस नहीं

Tp न्यूज़, बीकानेर। कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम बीकानेर तथा नगर पालिका देशनोक, श्री डूंगरगढ़ व नोखा के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 20 स्थानों पर टीकाकरण बूथ लगाए गए। इन केंद्रों पर कुल 1,055 को कोवीशील्ड वैक्सीन लगाई गई। सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि कुल 2,018 के लक्ष्य के विरुद्ध 1,055 फ्रंटलाइनर ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। कुल 112 वैक्सीन वायल का उपयोग किया गया। सीएचसी नोखा पर सर्वाधिक 127 व्यक्तियों को वैक्सीन लगी जबकि फोर्ट डिस्पेंसरी पर 100 के लक्ष्य के विरुद्ध 107 को वैक्सीन लगी। एक भी व्यक्ति को किसी प्रकार के साइड इफेक्ट नहीं आए। आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार शनिवार को पुलिसकर्मियों के टीकाकरण हेतु 33 केंद्रों पर बूथ लगाए जाएंगे जहां कुल 2,526 फ्रंटलाइनर के टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। अधिकाधिक फ्रंटलाइनर की सुविधा के लिए पीबीएम अस्पताल के जिरियाट्रिक व डायबिटीज सेंटर, यूपीएचसी सहित उन सभी केंद्रों पर बूथ लगाए गए हैं जहां-जहां पुलिस थाने हैं। रविवार को टीकाकरण अभियान को विश्राम दिया गया है।


Share This News