ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20201004 005623 1 कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग को लेकर आई यह खबर! Rajasthan News Portal पर्यटन, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। यहाँ कार्य शुरू होने से पहले ही कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग से जुडी खबर चर्चा में है। बीकानेर की यह समस्या देश और प्रदेश् में चर्चित है। लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए रेल बाईपास बने या एलीवेटेड रोड, इस पर चल रही बहस के बीच यूआईटी ने सांखला फाटक के पास अंडरपास बनाकर समस्या का मोटे तौर पर समाधान करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को कलेक्टर नमित मेहता ने यूआईटी की मीटिंग में इस मुद्दे पर अब तक हुई पूरी प्रक्रिया की फाइल मंगवाई।

उन्होंने यूआईटी सेक्रेट्री नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित को निर्देश दिया कि अंडरपास पर लागत का तखमीना जल्द तैयार करें। इस दौरान एनओसी के लिए एक पत्र रेलवे को तथा स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेजा जाए। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्य के कैबिनेट मंत्री डाॅ. बीडी कल्ला, कलेक्टर नमित मेहता एवं रेलवे डीआरएम की मौजूदगी में हाल ही इस मुद्दे पर मीटिंग भी हुई थी। हालांकि बाईपास को स्थायी समाधान माना गया, अंडरपास फिजिबल हो तो इस पर विचार करने पर सहमित भी दी थी। यूआईटी के अधिकारियों ने सर्वे कर प्रारंभिक नक्शे बनाए हैं। मीटिंग में हुए निर्णय के बाद अब इसे अमली जामा पहनाया जाएगा। इसके अलावा रानी बाजार रेलवे क्रासिंग के नीचे अंडरपास बनाने में बार-बार आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए अब निविदा प्रावधानों को थोड़ा लचीला करने का निर्णय भी हुआ है। अगले दो दिनों में नए प्रावधान तय कर इसके लिए टैंडर जारी किए जाएंगे। मीटिंग में बताया गया कि यूआईटी ने अपनी देनदारियां चुकाने और आय के नए साधन तलाशने पर भी काम शुरू कर दिया है। अर्नेस्ट मनी के रूप में रखा गया लगभग एक करोड़ रुपया ठेकेदारों को लौटा देंगे। अब आय के लिए कॉलोनियों के बीच बची जमीन का सर्वे शुरू करेंगे। इस जमीन का ऑक्शन होगा। नई आवासीय याेजना पर भी इसी महीने में निर्णय होने की संभावना है।


Share This News