





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में शनिवार को ऊँट उत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री अनिल राठौड़ ने बताया कि शनिवार को सुबह 08 से 09 बजे तक सांसोलाव तालाब किनारे योग का कार्यक्रम,सुबह 09 से दोपहर ढाई बजे तक राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी) में ऊंट नृत्य, ऊंट फर कटिंग, ऊंट साज-सज्जा,ऊंट दौड़ और घुड़दौड़ का आयोजन ,सुबह 11 से शाम 05 बजे तक डॉ करणी सिंह स्टेडियम में ”ऊंटां रो इतिहास-विरासत के साथ” के अंतर्गत राजस्थान राज्य अभिलेखागार की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन, शाम 07 से रात 10 बजे तक डॉ करणी सिंह स्टेडियम में बेस्ट ऑफ राजस्थान फोक नाइट कार्यक्रम के तहत लोकल और राजस्थानी कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बर्ड फेस्टिवल का आयोजन जोड़बीड़ स्थित लव कुश वाटिका और उससे थोड़ा आगे गिद्ध संरक्षण क्षेत्र में सुबह 08 से शाम 5 बजे तक और पैरामोटरिंग का आयोजन सादुल क्लब ग्राउंड में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि





10 जनवरी को उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र व डॉ करणी सिंह स्टेडियम में होंगे कार्यक्रम*संयुक्त निदेशक श्री राठौड़ ने बताया कि *लव-कुश वाटिका और गिद्ध संरक्षण क्षेत्र में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन* जोड़बीड़ स्थित लव कुश वाटिका और उससे थोड़ा आगे गिद्ध संरक्षण क्षेत्र में 10 जनवरी को सुबह 08 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। वन विभाग के डीएफओ श्री संदीप छंगाणी ने बताया कि इस दौरान दूरबीन की व्यवस्था भी वन विभाग द्वारा की गई है। श्री छंगाणी ने बताया कि जोड़बीड़ में इस समय 05 प्रकार के गिद्ध की प्रजाति के अलावा 10 से अधिक प्रजातियों के शिकारी पक्षी चील, बाज, शिखरा, फालकन, इत्यादि की प्रजाति आई हुई है। दिसंबर और जनवरी माह में हजारों की संख्या में विदेशी पक्षियों ने जोड़बीड़ में डेरा डाला हुआ है। इसके अलावा मरू लोमड़ी, चिंकारा, सरीसृप प्रजाति के जीव जंतु भी बड़ी संख्या में देखने को मिलेंगे। *सादुल क्लब ग्राउंड में पैरामोटरिंग का होगा आयोजन *पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री अनिल राठौड़ ने बताया कि इस बार कर्नल वी.एस.राठौड़ की विंग मास्टर्स कंपनी के सहयोग से पैरामोटरिंग का आयोजन भी सादुल क्लब ग्राउंड में 10 जनवरी को और रायसर में 11 जनवरी को किया जाएगा। विंग मास्टर्स कंपनी के कर्नल वी.एस.राठौड़ ने बताया कि इस दौरान बीकानेर शहर का जॉय राइडिंग के जरिए एरियल एक्सपीरियंस करवाया जाएगा। साथ ही स्मॉक शो, फ्लावर ड्रॉप का आयोजन किया जाएगा।