ताजा खबरे
IMG 20250527 111143 1 कल निकलेंगी तीज माता की सवारी, ये रास्ते बंद रहेंगे Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। हरियाली तीज के पावन अवसर पर 27 जुलाई को भव्य तीज माता की सवारी निकाली जाएगी। यह पारंपरिक सवारी रविवार शाम 5:30 बजे सिटी पैलेस की जनानी ड्योढ़ी से शुरू होकर त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए चौगान स्टेडियम पहुंचेगी। इसके अगले दिन 28 जुलाई को बूढ़ी तीज की सवारी निकाली जाएगी. सिटी पैलेस के चारों ओर से आने वाले सभी मार्गों को सवारी प्रारंभ होने से पहले बंद कर दिया जाएगा।त्रिपोलिया बाजार से निकलने के बाद केवल हल्के वाहन ही चौड़ा रास्ता की ओर जा सकेंगे, जिन्हें आगे बड़ी चौपड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

अजमेरी गेट से किशनपोल बाजार होते हुए छोटी चौपड़ की ओर बस और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।रामगढ़ मोड़ से कोई भी भारी वाहन जोरावर सिंह गेट या माउंट रोड की ओर नहीं जा सकेगा।

गढ़ गणेश चौराहा और चौगान स्टेडियम से गणगौरी बाजार की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। हल्के वाहन बारह भाइयों के चौराहे से होकर चांदपोल बाजार की ओर भेजे जाएंगे। गढ़ गणेश चौराहा से नाहरी का नाका की ओर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।

  • न्यू गेट की ओर से आने वाले शहरवासी और पर्यटक अपने वाहन रामलीला मैदान और रामबाग में पार्क कर सकेंगे।
  • त्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान स्टेडियम तक सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पर दोपहर 3 बजे के बाद रोक रहेगी।
  • सांगानेरी गेट, सुभाष चौक और रामगंज चौपड़ की ओर से आने वाली बसों को शाम 4 बजे से बड़ी चौपड़ में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • सांगानेरी गेट से सुभाष चौक और वापसी में बसें घाटगेट, घाट बाजार, रामगंज चौपड़, चार दरवाजा होते हुए चलेंगी।
  • रामगंज चौपड़ से बड़ी चौपड़ की ओर जाने वाली बसें घाट बाजार होते हुए एमआई रोड की ओर डायवर्ट रहेंगी।

तीज पर्व का धार्मिक महत्व

तीज माता वास्तव में मां पार्वती का ही रूप हैं। यह पर्व श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, जो आमतौर पर जुलाई-अगस्त के बीच आता है। तीन दिन के इस त्योहार में पहले दिन सिंजारा, दूसरे दिन हरियाली तीज और तीसरा दिन बूढ़ी तीज के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं माता पार्वती से अपने वैवाहिक जीवन की सुख-शांति, पति की लंबी उम्र और पारिवारिक समृद्धि की कामना करती हैं।


Share This News