





Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर सोने व चांदी में उछाल आया है। कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1.64,180 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। चांदी की कीमत ₹3,01,350 प्रति किलो दर्ज की गई। सिर्फ एक दिन में ही सोने की कीमतों में करीब ₹9,000 और चांदी में ₹23,000 की तेजी देखने को मिली। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितता और बढ़ती मांग के कारण कीमती धातुओं में लगातार तेजी बनी हुई है।



आखिर क्यों बढ़ रहे है दाम। विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते तनाव, डॉलर की मजबूती और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना-चांदी लगातार महंगे हो रहे हैं। दूसरी ओर सरकार द्वारा आयात शुल्क बढ़ाने की आशंकाओं ने भी बाजार में खरीदारी तेज कर दी है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर गोल्ड और सिल्वर जैसे सेफ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन की ओर बढ़ रहे है यह भी वजह है।