ताजा खबरे
SAVE 20260513 125117 scaled कोटगेट पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन Rajasthan News Portal राजस्थान, बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द करना सरकार की विफलता, बच्चों के भविष्य से खेल रही भाजपा – मदनगोपाल मेघवाल

बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के नेतृत्व में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन नीट परीक्षा लीक मामले में पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा भी सही तरीके से नहीं करवा पाना भारतीय सरकार और शिक्षा मंत्रालय की भारी विफलता है और भाजपा सरकार देश के युवाओं के साथ लगातार धोखा कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा आज के पुतला दहन माध्यम से बीकानेर के कांग्रेस जन धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग करते है

बीकानेर कांग्रेस सह प्रभारी मुश्ताक खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के युवाओं के साथ जो खिलवाड़ कर रही है उसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे, आज देश के लाखों युवाओं के सपनों पर मेहनत पर जो पानी फेरा गया है उस से युवा वर्ग आक्रोशित है भाजपा नेतृत्व को तुरंत प्रधान से इस्तीफा मांग लेना चाहिए

प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर युवाओं के सपनों को तोड़ने का कार्य कर रही है नीट पेपर लीक उसी का हिस्सा है

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पीसीसी सदस्य यशपाल गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में घोटाले ही घोटाले नज़र आ रहे है चाहे फिर वो स्वास्थ सेवा हो, परिक्षा हो, सेना भर्ती का मामला हो, या किसानों से उनकी फसल खरीद का मामला भाजपा घोटाला पार्टी बन गई है और नीट जैसी परीक्षा का रद्द होना बड़ी विफलता है प्रधान को तुरंत अपनी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए

देहात कांग्रेस की तरफ से प्रतिनिधित्व करते हुए संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने कहा कि जिस तरह भाजपा लगातार देश को देश के युवाओं को ठगने का कार्य कर रही है, परीक्षा रद्द होना साबित करता है कि भारतीय जनता पार्टी को देश की महत्वपूर्ण इकाई युवा प्रतिभाओं से कोई सरोकार नहीं है

पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जन भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद, धर्मेंद्र प्रधान मुर्दाबाद, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद हो जैसे नारे के साथ प्रधान का पुतला दहन किया

देहात प्रवक्ता पूनमचंद भांभू ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, देहात उपाध्यक्ष डॉ.प्रीति मेघवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मिला पंचारिया,आशा स्वामी,वंदना गुप्ता शलीना खान,मुमताज शेख, अफसाना पठान,सरदार अमरीक सिंह, पन्नालाल मेघवाल,विजय सिंह शेखावत, गोपीराम विश्नोई, बीरजाराम भील रामरतन डेलू,मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास,मंडल अध्यक्ष हसराज विश्नोई मंडल अध्यक्ष बलराम नायक, मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन,मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी,मंडल अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा,स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष हसन अली गौरी, महासचिव राहुल जादूसंगत, धनसुख आचार्य, मनोज किराडू, डॉ.विजय आचार्य,डॉ.मिर्जा हैदर बेग,मोहम्मद रमजान रंगरेज, ओमप्रकाश जनागल,रामनाथ आचार्य, हाजिर खान, मेक्स नायक रईस अली, कामेश्वर प्रताप सिंह, गजानंद शर्मा, शकील स्टार, हसन अली खिलजी,अनिल गिरी, सलमान पंवार,नवाब अली, अशोक आचार्य, एड.भीखाराम मेघवाल, याकूब अली कलर,भगवान सिंह, राजकुमार, शैलेन्द्र कुमार यादव, सुरेश वाल्मीकि सुखदेव, सोनू मेघवाल, सादिक हुसैन, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।


Share This News