ताजा खबरे
SAVE 20260512 173051 शिव महापुराण कथा बैनर का हुआ लोकार्पण Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में 17 मई से 24 मई तक होगा कथा का संगीतमय वाचन…चौतिना कुआं स्थित गणगौर पार्क में बहेगी शिव भक्ति की गंगा….

बीकानेर। शिव महापुराण की संगीतमय कथा के बैनर का लोकार्पण प्रख्यात कथावाचक पंडित श्रीकमल किराड़ु महाराज के आचार्यत्व में किया गया। आयोजन सहयोगी शोभा सारस्वत ने बताया कि 17 मई से 24 मई तक शिव महापुराण कथा का संगीतमय वाचन प्रख्यात कथावाचक पंडित श्रीकमल किराड़ु महाराज के मुखारविंद द्वारा चौतिना कुआं मोहल्ला स्थित गणगौर पार्क श्रीबिलेश्वर महादेव मंदिर में किया जायेगा। जनसहयोग से आयोज्य कथा वाचन प्रतिदिन दोपहर 12:30 से सायं 5 बजे तक होगा। आयोजन से जुड़ी कमला देवी तंवर ने बताया कि शिव महापुराण कथा से पूर्व 17 मई रविवार को प्रातः 11 बजे से पब्लिक पार्क स्थित सरस्वती माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी जो विभिन्न मार्ग से होती हुई कथा स्थल गणगौर पार्क में पहुंचेगी। कलश स्थापना एवं देव पूजन से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया जायेगा। शोभा सारस्वत ने बताया कि बैनर लोकार्पण कार्यक्रम में पंडित श्रीकमल किराड़ु महाराज, कमला देवी तंवर, रामादेवी तंवर, खुशाल कंवर राजपूत, मन्जु देवी, पुनम देवी तंवर, सरोज औझा तथा जितेन्द्र तंवर उपस्थित हुए।


Share This News