





Thar पोस्ट। राजस्थान में पुलिस अब नशे के कारोबार को ध्वस्त करने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। बीकानेर में आज पुलिस प्रशासन ने सदर थाना क्षेत्र में भुट्टों के बास स्थित तस्कर मेहन्दी हसन उर्फ महेन्द्र के अवैध निर्माण को बुल्डोजऱ से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। प्रशासन की इस सख्ती से इलाके में हड़कंप मच गया। हसन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित करीब 7 मामले दर्ज हैं। वहीं इसकी पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज है। आईजी ओम प्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार खुद मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की गई। थानाधिकारी पचार ने बताया कि इसने पट्टे के अतिरिक्त जमीन पर अंडरग्राउंड व कमरे का निर्माण करवा रखा था। जिसे बुलडोजर के माध्यम से ढहा दिया गया है। अवैध निर्माण को हटाने की इस कार्रवाई में बीकानेर विकास प्राधिकरण की टीम तहलसीलदार महेन्द्र रतनू भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन और बीडीए की संयुक्त टीम ने मिलकर अवैध कब्जों को हटाया।


