ताजा खबरे
पीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कीबंटवारे में धन लिया, हो गए वे कंगाल, मां मेरे हिस्से रही, मैं हूं मालामालबिजली बन्द रहेगी, इन इलाकों में रहेगा असरजिला अस्पताल में नवीन शिशु रोग वार्ड एवं पीडियाट्रिक आईसीयू निर्माण को मिली स्वीकृतिखाजूवाला की जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोलवेतन का एक हिस्सा मानव चिकित्सा सेवा में किया भेंट, भाजपा अध्यक्ष ने किया स्वागतजिला कलेक्टर ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षणघर मे घुसकर महिलाओं ने महिला को पीटासमारोह में 14 महिलाओं का हुआ सम्मानअच्छे मॉनसून के संकेत, टिटहरी ने चार अंडे दिए, यह है मान्यता
IMG 20260511 225835 पीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर आमजन से अपील की है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में 24 घंटे में दूसरी बार देश की जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की है। मोदी ने सोना नहीं खरीदने को कहा है और तेल की खपत कम करने की भी बात कही है। आपको बता दें कि इससे पहले हैदराबाद में उन्होंने कहा था कि देश के नागरिकों को एक बार फिर कोरोनाकाल के उपायों के अमल में लाना चाहिए। इसमें वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लास और वर्चुअल मीटिंग करना शामिल था। अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा युद्ध शुरू होने के हालात बन रहे हैं।

यदि ऐसा हुआ तो भारत समेत दुनिया के कई देशों पर इसका गंभीर असर होगा। इसी वजह से पीएम मोदी देश के लोगों से उनकी आदतों में थोड़ा बदलाव लाने की अपील कर रहे हैं, ताकि देश पर होने वाले युद्ध के असर को कम किया जा सके।

खबरों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का प्रस्ताव ठुकरा दिया है और भीषण हमला करने की बात कही है। इजरायल ने भी ईरान पर हमला करने के संकेत दिए हैं। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि पश्चिमी एशिया में एक बार फिर युद्ध शुरू हो सकता है। ऐसा होने पर भारत में गैस की आपूर्ति प्रभावित होगी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुस से जहाज नहीं निकल पाएंगे। कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं। इन्हीं हालातों का सामना करने के लिए पीएम मोदी देश की जनता को सर्तक कर रहे हैं।

गुजरात के वडोदरा में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब भी भारत ने युद्ध या किसी बड़े संकट का सामना किया, नागरिकों ने सरकार की अपील पर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। हमें अब भी ऐसा ही करना होगा। ईरान युद्ध से बने हालातों पर उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया का संकट इस दशक के सबसे भीषण संकटों में से एक है, जिस प्रकार हमने कोविड-19 महामारी पर विजय प्राप्त की, उसी प्रकार हम इससे भी उबर जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार भारत को वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं में एक प्रमुख भागीदार बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।


Share This News