






Thar पोस्ट। एक बार फिर अमेरिका ने लगातार हमले की चेतावनी जारी की है। ताजा खबरों के अनुसार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी सेना ने दो ईरानी तैल टैंकरों पर हमला कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक इस इलाके में रात भर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी संयुक्त अरब अमीरात का कहना है कि उसके ऊपर ईरानी मिसाइल और ड्रोन से हमला किय गया। इन ताजा घटनाक्रमों से एक बार फिर मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल द्वारा युद्ध शुरू किए जाने के बाद से ईरान ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए इस अहम जलमार्ग को बंद कर रखा है जिसके कारण ईंधन की कीमतों में भारी उछाल आया है।और दुनिया भर के बाजार हिल गए हैं। अप्रैल में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता टूटने के बाद अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी कर दी।

