ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 खाजूवाला में बिजली कटौती और पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 11 मई को Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बिजली कटौती व भीषण गर्मी में पेयजल संकट से त्रस्त जनता के समर्थन में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस।

खाजूवाला। खाजूवाला क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, भीषण गर्मी में गहराते पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस अब सड़क पर उतरकर आमजन की आवाज बुलंद करेगी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही समस्याओं से परेशान जनता को राहत दिलाने और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से 11 मई, सोमवार को खाजूवाला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सत्तू खां ने बताया कि खाजूवाला क्षेत्र में पिछले लंबे समय से बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आमजन, किसान, व्यापारी और विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। खाजूवाला क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से आमजन त्रस्त है।

इन्हीं जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल भी प्रदर्शन में शामिल होकर प्रशासन तक जनता की पीड़ा पहुंचाएंगे। प्रदर्शन के पश्चात उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने तथा पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने की मांग की जाएगी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जनहित की इस लड़ाई में भागीदारी निभाने की अपील की है।


Share This News